फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गो तस्करी पर कार्रवाई, पांच गोवंश मुक्त<bha>;</bha> तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। जिला पुलिस कप्तान के निरंतर प्रयासों के बावजूद क्षेत्र में गो तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में क्राइम सेल की टीम ने खंड के गांव रानियाला के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच गोवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया।पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर हरियाणा-राजस्थान सीमा के रास्ते गोवंश को राजस्थान ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन तेज गति से भगा लिया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे घेर लिया। कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन सहित गोवंश को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर पुलिस ने पांच गोवंश बरामद किए, जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी। शेष चार गोवंश को सुरक्षित रूप से फिरोजपुर झिरका क्षेत्र की स्थानीय गौशाला में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें