फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान युवक ने जहर खाकर की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर परिवार ने लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर-4 निवासी युवक के जहरीला पदार्थ खाने के बाद हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। परिवार का आरोप है कि घटना को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज नहीं किया गया है। मृतक के भाई मनोज ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सोमवीर राजस्थान के अलवर जिले के नौगावां निवासी एक युवती के संपर्क में था। आरोप है कि युवती और उसके परिजनों ने शादी का दबाव बनाते हुए सोमवीर से पैसों की मांग शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार जब मांगें पूरी नहीं हुई तो उसे विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी दी जाने लगी। लगातार मानसिक दबाव, ब्लैकमेलिंग और धमकियों के कारण सोमवीर गहरे तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 7 मई 2026 की रात सोमवीर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत 19 मई को फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन जांच अधिकारी कुलदीप ने आरोपियों से मिलीभगत कर मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें