फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में ‘वंदे मातरम’ स्मरण उत्सव की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित होने वाले स्मरण उत्सव की तैयारियां जिले में जोरों पर हैं। यह उत्सव 7 नवंबर 2025 से आरंभ होकर एक वर्ष तक चलेगा। जिले में इसका आयोजन आईटीआई में प्रातः 10 बजे किया जाएगा, जिसमें सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गायन होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप हों। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ भारत की अस्मिता और एकता का प्रतीक है। इसकी 150वीं वर्षगांठ हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। हरियाणा का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह अंबाला में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें