फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डेटा अपडेट करने का आखिरी दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की मुफ्त वर्दी भत्ता योजना के तहत विद्यार्थियों का डेटा अपडेट करना अनिवार्य है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों ने अभी तक वन स्कूल एप पोर्टल पर अधूरा डेटा पूरा नहीं किया है तो उन विद्यार्थियों के खातों में वर्दी की राशि जारी नहीं की जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्कूलों से डेटा अपडेट कर आज ही पूरा करवाएं। कक्षा एक से आठवीं के विद्यार्थियों को वर्दी भत्ती सीधे उनके खाते में भेजा जाना है लेकिन कई विद्यार्थियों का बैंक विवरण अधूरा होने के कारण वर्दी का पैसा अटका हुआ है। विद्यालय मुखियाओं को अपनी यूजर आईडी से सूची डाउनलोड कर उन विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपडेट करनी होगी जिनके दस्तावेज अधूरे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें