फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चोरी की गाड़ी को स्क्रैप में बेचने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की गाड़ी को स्क्रैप में बेचने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
विज्ञापन

- प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। अपराध शाखा सोहना टीम ने चोरी की गाड़ी को स्क्रैप में काटकर बेचने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान रिजवान के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल 30 दिसंबर को शहर सोहना थाना पुलिस को एक युवक ने शिकायत दी थी कि शिव कॉलोनी के पास से उसकी ईको गाड़ी चोरी हो गई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सोहना टीम के उप-निरीक्षक सत्य प्रकाश ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह चोरी करके गाड़ी कबाड़ी को बेच देता है। उसकी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कबाड़ी को सोहना से गिरफ्तार किया है। वह पहले भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस पूछताछ में आरोपी रिजवान ने बताया कि चोरी हुई गाड़ी को खरीदने के बाद उसे काटकर स्क्रैप करके बेच दिया करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें