फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैंक गारंटी जमा करें तभी मिलेगा नया कनेक्शन

Tue, 13 Jun 2023 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक गारंटी जमा करें तभी मिलेगा नया कनेक्शन
विज्ञापन

रहेजा रियल एस्टेट कंपनी के प्रोजेक्ट में नए बिजली कनेक्शन नहीं देगा बिजली निगम
मानेसर स्थित मॉल की भी बिल जमा नहीं करने के कारण बिजली काटी

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 33 केवीए इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए बैंक गारंटी नहीं देने के कारण रहेजा रियल एस्टेट के किसी प्रोजेक्ट को बिजली निगम नया कनेक्शन नहीं देगा। रहेजा मानेसर स्थित रहेजा स्क्वायर मॉल पर 26.71 लाख रुपये की बकाया राशि होने के कारण बिजली निगम ने उनकी बिजली काट दी है।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता एमएल रोहिल्ला ने बताया कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नियमों के मुताबिक रहेजा रियल एस्टेट ने अपनी सोसाइटियों के लिए 33 केवीए सबस्टेशन विकसित नहीं किया। इसके लिए डीएचबीवीएन को बैंक गारंटी की राशि देनी होती है, वह भी नहीं दी है। इस कारण उनकी सोसाइटियों के लोगों को बिजली संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ता है। रिहाइशी और व्यवसायिक प्रोजेक्ट में पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित नहीं करने और बैंक गारंटी नहीं चुकाने के कारण उनके नए रिहाइशी और व्यवसायिक प्रोजेक्ट को बिजली का नया कनेक्शन नहीं मिलेगा। कुछ सोसाइटियों के लिए उन्होंने आवेदन दिया था, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएचबीवीएन के अनुसार रहेजा डेवलपर्स ने गुरुग्राम में सेक्टर 92 के रहेजा नवोदया,सेक्टर 108 में रहेजा वेदांता, सेक्टर 109 स्थित रहेजा अर्थवा और मानेसर के मॉल में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नियमों के अनुसार 33 केवीए सबस्टेशन का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित नहीं किया है। बिजली संबंधित शिकायतें सोहना रोड स्थित मॉल की भी है लेकिन यहां इन्होंने कोर्ट से स्टे रे रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें