फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 50 मीटर तक घिसटता चला गया स्कूटी सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, वारदात के बाद कार सवार मौके से फरार, पीड़ित के बयान दर्ज
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार स्कूटी सहित घिसटता हुआ करीब 50 मीटर दूर चला गया। वारदात के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम पास ही एक बाइक के शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
घायल को यहां से गुजर रहे लोगों ने सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कार सवार की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार देवीलाल कॉलोनी के रहने वाले पंकज जुनेजा खांडसा रोड सब्जी मंडी में सब्जी बेचते हैं। वह आज सुबह करीब पौने चार बजे अपने घर से मंडी जाने के लिए स्कूटी से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे जब वह बसई रोड रवि नगर के पास एक बाइक शोरूम के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह स्कूटी सहित उछलते हुए काफी दूर जाकर गिरे और घिसटते हुए काफी आगे तक पहुंच गए। वहीं, स्कूटी भी काफी आगे तक घिसटती गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर गाड़ी का नंबर पता लगाने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें