फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नशीले पदार्थों से बच्चों को दूर रखने की व्यवस्था के बारे में बताएंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
15 सितंबर तक नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल पर करना होगा सेल्फ असेसमेंट
विज्ञापन

नंबर गेम-10 मानकों पर होगा आकलन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों को नशा मुक्त विद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी जानकारी देनी होगी। एससीईआरटी हरियाणा की ओर से इस संबंध में सभी डायट को निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों को पोर्टल पर पंजीकरण के बाद तय किए गए दस मानकों के आधार पर सेल्फ असेसमेंट करना होगा।

निर्देशों के अनुसार सभी स्कूलों का पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके बाद 15 सितंबर 2026 तक सेल्फ असेसमेंट पूरा करना होगा। इसमें स्कूलों को यह जानकारी देनी होगी कि तंबाकू और नशीले पदार्थों से बच्चों को दूर रखने के लिए स्कूल में किस तरह की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


डायट के जिला नोडल अधिकारियों को सभी स्कूलों का पंजीकरण और सेल्फ असेसमेंट पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। एससीईआरटी की ओर से कहा गया है कि इस प्रक्रिया से स्कूलों में नशे के खिलाफ किए जा रहे काम की स्थिति का पता चल सकेगा और जहां जरूरत होगी, वहां व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


पोर्टल पर पंजीकरण और सेल्फ असेसमेंट के लिए स्कूलों को यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कराया गया है। इसमें स्कूल प्रबंधन को पूरी प्रक्रिया आसान तरीके से समझाई गई है। निर्देशों की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें