गुरुग्राम। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट चल रही एक स्कूल वैन को इंपाउंड कर दिया। शुक्रवार को ट्रैफिक थाना-1 के एसएचओ इंस्पेक्टर लोकेश ने जांच के लिए वैन को रुकवाया था। जांच के दौरान वाहन पर नंबर प्लेट नहीं मिली। वहीं, चेसिस नंबर भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे मौके पर वाहन की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी। यातायात पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वैन को इंपाउंड कर दिया। पुलिस ने स्कूल वाहन संचालकों को चेतावनी दी है कि बच्चों को ले जाने वाले वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद