गुरुग्राम। भोंडसी थाना क्षेत्र में चार अक्तूबर को मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिहार के जिला बेगूसराय के सिबुटोल गांव निवासी शंभू शाह और जिला वैशाली के सहथा गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी जेल मोड़ के पास झुग्गियों में रहते हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की दो वारदात के बारे में खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की है। संवाद