फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में बदलेगा स्कूलों का समय, शाम 5:15 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
-विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश, 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा समय
विज्ञापन

-दोहरी पारी वाले स्कूलों में पहली पारी सुबह 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सर्दियों के मौसम में जिले के सरकारी स्कूलों के संचालन का समय बदल जाएगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, एकल पारी और दोहरी पारी वाले विद्यालयों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। नए समय के अनुसार विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल पहुंचना होगा। निर्देशों के मुताबिक, सर्दियों में एकल पारी वाले सरकारी स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, दोहरी पारी वाले विद्यालयों में पहली पारी सुबह 7:55 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पारी दोपहर 12:40 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। इस तरह दूसरी पारी के विद्यार्थियों को शाम तक स्कूल में रहना होगा।
विज्ञापन

15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा समय-
निदेशालय ने दोहरी पारी वाले स्कूलों के लिए सर्दियों का समय 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक निर्धारित किया है। गर्मियों में दूसरी पारी दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक चलती है। सर्दियों में दिन छोटा होने और मौसम में बदलाव के मद्देनजर स्कूलों के समय में संशोधन किया गया है। एकल पारी वाले स्कूलों का संचालन भी निर्धारित शीतकालीन समय के अनुसार होगा। शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को निर्देशों का पालन करते हुए तय समय पर कक्षाएं संचालित करने को कहा है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को मौसम के अनुरूप स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी। जिले के सरकारी स्कूलों में भी इन निर्देशों के अनुसार समय-सारिणी लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें