फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई दाखिले के लिए शनिवार और सोमवार को भी खुला रहेगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार के लिए बनाई गई 9 कमेटियां, 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। इसी के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोहना ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शनिवार और सोमवार को भी आवेदन संबंधी सहायता केंद्र खुला रखने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी विद्यार्थी को आवेदन करने में परेशानी न हो।
विज्ञापन


संस्थान की प्राचार्य सोनिका ने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक दाखिले की जानकारी पहुंचाने के लिए 9 समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां गांव-गांव जाकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को आईटीआई में उपलब्ध ट्रेड, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों की जानकारी दे रही हैं, ताकि अधिक से अधिक युवा समय रहते आवेदन कर सकें। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन करने के साथ-साथ उपलब्ध सीटों की जानकारी भी देख सकते हैं। संस्थान के अनुसार अब तक इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट कोपा और फिटर ट्रेड में विद्यार्थियों ने सबसे अधिक रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें