मेंकिंग मॉडल गुरुग्राम के नेतृत्व में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जलभराव के दौरान स्कूली बसों के फंसने और सुरक्षा संबंधित समस्याओं के मद्देनजर मेंकिंग मॉडल गुरुग्राम संगठन की अगुआई में अभिभावकों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त उत्तम सिंह से मुलाकात की। संगठन की अध्यक्ष गौरी सरीन ने बताया कि उन्होंने उपायुक्त से कहा कि ऐसी स्थिति में प्रशासन को ड्रोन तकनीक का प्रयोग करना चाहिए था।
एसडीएम और पुलिस को बच्चों तक पहुंचकर उनको निकालने की कार्रवाई में हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही फंसे हुए बच्चों के लिए पानी और खाने-पीने की चीजें उपलब्ध करानी चाहिए थीं। इसको लेकर 13,000 लोगों के हस्ताक्षर युक्त सुझाव पत्र उपायुक्त को सौंपा
शहर की कॉलोनियों और सेक्टरों में जल भराव रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जरूरत और इससे जुड़ी परेशानियों को लेकर संगठन प्रतिनिधियों ने मंगलवार को निगमायुक्त प्रदीप दहिया और जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल के गुरशरण सिंह, मीतू गुप्ता, पुष्पेंद्र आदि शामिल थे।