स्कूली बच्चों ने की स्वतंत्रता दिवस की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर स्कूलों के विद्यार्थी सास्कृतिक कार्यक्रमों के अभ्यास में जुटे हैं। शुक्रवार को रघुनाथ बाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पातली में बच्चो ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया।
सोना देवी एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चे स्काउट परेड में हिस्सा लेंगे, जिसमें लड़किया भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी लेजियम, डंबल और सास्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान प्रिंसिपल मालती शर्मा, सोसायटी के सदस्य रामानंद एडवोकेट, प्रवीण धनखड, वाइस प्रिंसिपल ज्योति शर्मा, जयवीर धनखड सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो कैप्शन : रघुनाथ बाल विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पातली में अभ्यास करते बच्चे।