फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवर लाइन निर्माण से स्कूली बच्चे परेशान

विज्ञापन
सेक्टर 9 में खुदी सीवर लाइन। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- सेक्टर-9 में 15 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 में सीवर लाइन बिछाने का काम स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। निर्माण कार्य के चलते रास्ते में आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सेक्टर-9 में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है। इससे राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू कराया है। निगम ने निर्माण कार्य को 15 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। काम पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर होने और बारिश के दौरान जलभराव कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जल्द पूरा होगा काम-
नगर निगम के कार्यकारी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि सेक्टर-9 में सीवर लाइन का निर्माण चल रहा है। सीवर और सड़क निर्माण का काम जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें