फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी वर्ग के खिलाडिय़ों की स्कॉलरशिप कर राशि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक वर्ष से ज्यादा इंतजार के बाद आखिरकार खेल निदेशालय ने एससी वर्ग के खिलाड़ियों की स्कॉलरशिप की राशि जारी कर दी। खेल विभाग ने गुरुग्राम जिले के खिलाड़ियों के लिए वर्ष 2019-20 की खेल उपलब्धियों के लिए स्कॉलरशिप की राशि दी है। इसमें लड़कों व लड़कियों (दोनों वर्ग) के खिलाड़ी शामिल हैं। ये राशि खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

खेल निदेशालय द्वारा एससी वर्ग के खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों पर 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 के तहत बजट जारी किया है। स्कॉलरशिप केे तहत लड़कों के वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले वाले खिलाड़ियों को 18 हजार रुपये प्रतिवर्ष और लड़कियों के वर्ग में 30 हजार रुपये प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप दी जाती है।
लड़कियों के वर्ग के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 4500 रुपये प्रतिमाह, द्वितीय स्थान के लिए 4000 रुपये एवं तृतीय स्थान के लिए 3500 प्रतिमाह स्कॉलरशिप की राशि मिलेगी। लड़कों के वर्ग के तहत प्रथम स्थान के लिए 3500, द्वितीय स्थान के लिए 3000 और तृतीय स्थान के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह राशि स्कॉलरशिप के तौर पर मिलती है। वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी खिलाड़ियों की स्कॉलरशिप राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

खेल निदेेशालय की ओर सेे स्कॉलरशिप की राशि भेजी जा चुकी है। वर्ष 2019-20 के तहत प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों की रिपोर्ट तैयार करके जल्द ही स्कॉलरशिप की राशि उनके बैंक खातों में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन

- जेजी बैनर्जी, जिला खेेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें