फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए एसबीआई कैप ने दी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विशेष जरूरतों वाले बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए एसबीआई कैप सिक्योरिटीज लिमिटेड ने खुशबू वेलफेयर सोसाइटी को 21 सीटर टाटा विंगर एसी बस दी है। सीएसआर पहल के तहत मिली बस का तीन सितंबर को उद्घाटन किया गया। कंपनी के एमडी एवं सीईओ बलदेव प्रकाश ने कहा कि भरोसेमंद परिवहन बच्चों की शिक्षा, थेरेपी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने में मदद करता है। सोसाइटी अध्यक्ष राकेश जिंसी ने कहा कि नई बस से पुराने वाहन के कारण आ रही संचालन संबंधी दिक्कतें कम होंगी। बस से खुशबू सेंटर के 17 बच्चे नियमित रूप से लाभान्वित होंगे और प्रतिदिन घर से सेंटर आ-जा सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें