गुरुग्राम। जिले के अनुभवी एथलीट सतीश कुमार ने एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 4x100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सतीश कुमार अपनी उम्र के पैमाने को पीछे छोड़ते हुए 55 वर्ष की आयु में देश के लिए यह अनूठी उपलब्धि लेकर आए हैं। इस प्रतियोगिता में एशिया भर के अनुभवी खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए सतीश कुमार ने तेज रफ्तार और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। इस जीत पर सतीश कुमार ने बताया कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, उम्र महज एक संख्या है। मैंने कठिन परिश्रम और अनुशासन की बदौलत स्वर्ण पदक जीता। पेशे से मैं इंजीनियर हूं लेकिन मुझे खेल में भी काफी दिलचस्पी है। मैं रोजाना सुबह अभ्यास करता हूं, चाहे गर्मी हो या सर्दी। संवाद