फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हिंदू दुकानदारों के नुकसान की भरपाई करेगा सर्वसमाज

Thu, 17 Aug 2023 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। बीती 31 जुलाई को मेवात की सियासी राजधानी बड़कली चौक पर हिंदू भाइयों की दर्जनभर दुकानों में दंगाइयों द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई सर्व समाज अमन कमेटी नगीना द्वारा की जाएगी। इस बात की घोषणा बृहस्पतिवार को अमन कमेटी की पहली बैठक में की गई है। नगीना क्षेत्र के गांवों में घरों से अंशदान इकट्ठा करने के लिए कमेटियां गठित की गई है। जो लोगों से संपर्क कर आसान का लेखा-जोखा रखेंगी। मामले में चार बैठक अगले 15 दिनों में की जाएंगी। सर्व समाज अमन कमेटी नगीना के सदस्य हाजी जान मोहम्मद ठेकेदार, बीरबल भारद्वाज उलेटा व मोहम्मद खालिद मढ़ी ने संयुक्त रूप से बताया कि कमेटी अंशदान के लिए नगीना क्षेत्र के सभी गोत्रपाल के लोगों तक जाएगी। इसकी रणनीति तैयार कर ली गई है। अगले महीने में आंकलन के बाद सभी दुकानदारों की नियमानुसार भरपाई होगी। इस कमेटी में फिलहाल 65 सदस्य हैं और इनकी संख्या बढ़ेगी। यह अपने-अपने गांवों से अनुदान का ब्योरा रखेंगे और कमेटी की बैठक में बताएंगे। इन कमेटियों में सभी समाज के लोग शामिल हैं और यह अंशदान सभी समुदायों के लोगों से एकत्रित करेंगे। मौलाना मुफ्ती रफीक अहमद ने कहा कि हिंदू भाइयों की दुकानों में हुए नुकसान की रिपोर्ट अमन कमेटी नगीना द्वारा तैयार की जा रही है। भरपाई करने का फैसला ऐतिहासिक है। इससे आपसी भाईचारा न केवल मजबूत होगा बल्कि समाज में एक नया संदेश भी जाएगा। स्वामी वेद प्रकाश परमार्थी ने कहा कि अभी भी समाज के अंदर मानवतावादी लोग बाकी है जिन्होंने हिंदू भाइयों की दुकानों की भरपाई करने का निर्णय लेकर मेवात की गंगा जमुना तहजीब को दोहराया है। क्षेत्र के सामाजिक संगठन अखिल भारतीय शहीदाने सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरफुद्दीन खान मेवाती व गालिब मौजी फाऊंडेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अलीजान एडवोकेट ने कहा कि इस नेक काम में उनके संगठन सर्व समाज अमन कमेटी नगीना के साथ कार्य करेंगे और अंशदान में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन



सर्व सहमति से फैसला

जानकारी के अनुसार सर्व समाज अमन कमेटी नगीना की बैठक में क्षेत्र के अधिकतर पंच, सरपंच, नंबरदार, गणमान्य लोग, शिक्षाविद, समाजसेवी मौजूद रहे हैं। सर्व सहमति से निर्णय लिया कि हिंदू दुकानदारों के नुकसान की भरपाई सर्व समाज द्वारा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें