संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। सर्वसमाज अमन कमेटी नगीना की पहली बैठक में मौलाना मुफ्ती रफीक अहमद और स्वामी वेद प्रकाश परमार्थी ने गले मिलकर हिंदू मुस्लिम एकता की मजबूती का संदेश दिया।
बड़कली-पिनगवां रोड पर आयोजित सद्भावना बैठक में महर्षि दयानंद आदर्श गौशाला मरोड़ा के संचालक स्वामी वेद प्रकाश परमार्थी ने कहा कि मेवात क्षेत्र में कभी देंगे नहीं हुए लेकिन कुछ लड़कों की नादानी के कारण इलाके की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि नई शुरुआत को मिलजुल कर आगे बढ़ाना जिससे भविष्य में कोई परेशानी न आए। स्वामी ने कहा कि हमें गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के दिलो-दिमाग पर छाए खौफ को भी दूर करना होगा। दारुल उलूम हुसैनिया मदरसा मांडीखेड़ा के मुफ्ती मौलाना रफीक अहमद ने कहा कि गीता और कुरान में कहीं हिंसा की बात नहीं लिखी है केवल मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम है। जिन दरिंदों ने हमारे भाईचारे की डोर को कमजोर करने की साजिश रची है उन्हें कठोर सजा मिलनी ही चाहिए। डीएसपी सतीश कुमार वत्स ने कहा कि गुनाहगारों की पहचान के लिए पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है। किसी बेगुनाह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। पूर्व मंत्री चौधरी आजाद मोहम्मद ने कहा कि बड़कली चौक पर शतप्रतिशत दुकानें खोलने का अभियान लगातार जारी है। आयोजक बीरबल भारद्वाज, हाजी जान मोहम्मद अटेरना, शिक्षाविद मोहम्मद खालिद के अलावा नगीना थाना प्रभारी रतन सिंह समेत अमन कमेटी नगीना के सदस्य रियाजूदीन, एडवोकेट सुबोध कुमार जैन, पूर्व सरपंच महेंद्र, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश, तुलाराम सैनी, आचार्य वेद प्रकाश, रामपाल सरपंच करहेड़ा, डॉक्टर प्रेमचंद, धर्मवीर, अमित जैन, सुभाष जलालपुर, राजपाल सरपंच, जयसिंह गंडूरी, पूर्व शिक्षक बख्शी राम, नसीम सरपंच सांठावाड़ी, शौकत सरपंच भादस, अजीज हुसैन सरपंच जलालपुर, पूर्व सरपंच जमशेद, पूर्व सरपंच अनवर, इकबाल सरपंच जैताका, समसू सरपंच अकलीमपुर, हाजी ईशा उमरा, बिल्ला सरपंच नांगल, भूटटो सरपंच मांडीखेड़ा, अबरार अहमद लंबरदार, अत्ताउल्लाह खान, उसमान सरपंच खेडीखुर्द आदि कमेटी से जुड़े पंच-सरपंच, नंबरदार, समाजसेवी, बुद्धिजीवी,शिक्षाविद् व गणमान्य लोग मौजूद रहे।