पटौदी। संस्कृत भारती हरियाणा (न्यास:) के गुरुग्राम विभाग के तत्वावधान में 13 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक पटौदी, गुरुग्राम, रेवाड़ी सहित 25 शहरों में सामूहिक संस्कृत सम्भाषण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रांत मंत्री प्रमोद शास्त्री ने बताया कि संस्कृत भारती संस्था वर्ष 1981 से संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में सतत रूप से कार्यरत है और अब यह अभियान जनसामान्य को संस्कृत से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने बताया कि शिविरों के संचालन के लिए 25 प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है। यह शिविर निशुल्क आयोजित किए जाएंगे। संवाद