राज्य स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 13वीं राज्य स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज शुक्रवार को सेक्टर-64 स्थित ड्यूस स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरीना में हुआ। 20 से 22 फरवरी तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पुरुष एकल 60 प्लस वर्ग में जिले के संजय नागी ने प्रताप सिंह को 21-5, 21-4 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ओम प्रकाश खत्री को वॉकओवर मिला। सुमेन साहा ने केहर चंद को 21-8, 21-11 से मात दी, जबकि सुरेश चंद ने सुनील दुडेजा को 21-13, 21-7 से हराया। पंचकूला के दिनेश रैना ने कड़े मुकाबले में विपन शर्मा को 23-21, 21-13 से पराजित किया। वहीं सुरेश चंद ने दिनेश रैना को 21-17, 21-14 से हराया। शीर्ष वरीय संदीप महाजन ने संजय नागी को 21-18, 21-10 से शिकस्त दी। पुरुष एकल 65 प्लस वर्ग में जिले के अमन जाखड़ ने रोहतक के जितेंद्र कुमार को 21-14, 15-21, 21-13 से हराया। इसके बाद उन्होंने राजेंद्र मोहन को 21-17, 21-7 से पराजित किया। नरेंद्र कुमार सहाय ने कमल शर्मा को 26-24, 21-10 और नरेंद्र कुकरेजा को 21-14, 21-17 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पुरुष एकल 70 प्लस वर्ग में पंचकूला के सतपाल अंगुराला ने राजेंद्र कुमार वर्मा को 21-11, 21-8 से हराया। बाद में उन्होंने वरीय खिलाड़ी रविंद्र नाथ कालरा को 21-17, 21-18 से मात देकर उलटफेर किया। जिले के प्रमोद खन्ना ने आर.एस. मलिक को 21-14, 21-18 से हराया।
पुरुष एकल 55 प्लस वर्ग में अंबाला के राजेश कुमार ने राकेश गंगवार को 21-10, 21-13 से हराया। कैथल के नवीन मिगलानी ने तारिक खान को 21-18, 21-19 से शिकस्त दी। महिला एकल 55 प्लस वर्ग में जिले की निशी अग्रवाल ने अल्का ग्रोवर को 21-10, 21-10 से सीधे गेम में हराया।
युगल मुकाबलों में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला। 60 प्लस पुरुष युगल में दिनेश रैना और संदीप महाजन की जोड़ी ने मनोज भारद्वाज और ओ.पी. धींगरा को 21-12, 21-18 से हराया। 70 प्लस पुरुष युगल में देवेंद्र जैन और रविंद्र नाथ कालरा ने केशव चंदर जैनी और सतीश कुमार गुप्ता को 18-21, 21-17, 23-21 से रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। मिश्रित युगल 70 प्लस वर्ग में केशव चंदर जैनी और मोहिनी कुमार की जोड़ी ने 21-10, 21-10 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के पहले दिन कई मुकाबले वॉकओवर से भी तय हुए।