फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सफाई कर्मियों को माला पहना कर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के साथ मिलकर सेक्टर-23 ए की आरडब्ल्यूए ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। साफ सफाई करने वाले स्वच्छता सैनिकों के कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को सेक्टर-23 ए की आरडब्ल्यूए ने सफाई कर्मियों को फूल माला पहना कर सम्मानित किया। साथ ही उनके साथ मिलकर क्षेत्र में संयुक्त सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


अभियान के तहत मुख्य सड़कों, फुटपाथों सहित आसपास के क्षेत्र की सफाई की। आरडब्ल्यूए की प्रतिनिधि नीरू यादव व अन्य ने मुख्य सड़कों की सफाई की। नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे इधर-उधर कचरा ना फैलाएं। इसके साथ ही घरेलू स्तर पर ही कचरे को गीले, सूखे व घरेलू हानिकारक तीन श्रेणियों में विभाजित करने के लिए भी जागरूक किया। इस मौके पर वरिष्ठ सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार सहित स्वच्छता शाखा के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें