फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में सफाई व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। सोहना नगरपरिषद क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर बीमारियों को आमंत्रित कर रहे हैं। डोर-टू-डोर एजेंसी का कार्य भी जीरो साबित हो रहा है। वहीं, हड़ताली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। सोहना कस्बा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कबाड़ घर में तब्दील होकर रह गया है। त्योहारी सीजन होने के बावजूद बाजारों व मोहल्लों में गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। जिन पर मच्छर व मक्खियां पनप रहे हैं। कस्बे में गंदगी के कारण वायरल ने अपने पैर पसार लिए हैं। कर्मचारी सुबह होते ही धरना स्थल पर पहुंच जाते हैं। यूनियन प्रधान विक्रम सिंह कहते हैं कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करेगी हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें