फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: काम में लापरवाही पर सैनिटरी इंस्पेक्टर को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम ने ड्यूटी में लापरवाही और सरकारी आदेशों की अवहेलना के चलते सैनिटरी इंस्पेक्टर अमन (एचकेआरएन) को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया है। यह सख्त कार्रवाई 16 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला जन संपर्क एवं शिकायत समिति की बैठक के बाद की गई है, जहां इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया था। इसको लेकर निगम आयुक्त ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शिकायत समिति की बैठक में वार्ड नंबर 27 के पार्षद ने मुख्यमंत्री को बताया था कि जैन मंदिर के पास सदर बाजार क्षेत्र में कचरे का ढेर लंबे समय से पड़ा हुआ था जिससे आम जनता को भारी असुविधा हो रही थी। पार्षद ने यह भी बताया कि इस समस्या को लेकर बार-बार शिकायतें करने के बावजूद संबंधित सफाई निरीक्षक अमन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने को गंभीर लापरवाही, कर्तव्य में चूक और सार्वजनिक हित में दिए गए निर्देशों की अवहेलना माना गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें