फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अरावली में मिले कंकालों से लिए सैंपल, डीएनए जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी में मिले थे महिला व पुरुष के कंकाल, सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र की अरावली की पहाड़ियों में सोमवार को दो कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने गांव के चौकीदार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कंकालों से सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजे हैं। एसीपी अपराध वरुण दहिया के अनुसार रविवार देर सांय सूचना मिली कि आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 मारुति गेट नंबर-4 से तीन किलोमीटर दूर जंगल में खरखड़ी गांव की पहाड़ियों में एक शव पड़ा है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस को मौके पर करीब 30 वर्षीय पुरुष का शव मिला। जो करीब तीन माह पुराना बताया जा रहा है। शव पूरी तरह कंकाल हो चुका था, जिसके पैर, हाथ और खोपड़ी अलग-अलग पाई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अरावली की पहाड़ियों में छानबीन कर ही रही थी कि सोमवार की सुबह करीब दस बजे गांव कासन व सहरावन की पहाड़ियों में एक महिला लकड़ी काटने गई तो उसे महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पहाड़ियों में महिला का कंकाल मिला। यह 25 वर्षीय महिला का बताया जा रहा है। पुलिस को कंकाल के पास ही महिला के वस्त्र भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या व सबूत नष्ट करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें