गुरुग्राम। एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने कहा कि समाधान शिविर जन शिकायत निवारण की सरकार की सुव्यवस्थित प्रक्रिया है। यहां जन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समय पर त्वरित समाधान हो रहा है। शिविर जन शिकायतों का बेहतर मंच है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। कहा कि डीसी अजय कुमार ने जिले में शिकायत निपटान में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित की है। डीसी स्वयं जिले में संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों से जवाबदेही के साथ तय समय पर समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा कर रहे हैं। ब्यूरो