फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान जिले में फ्लॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
हर हफ्ते कट रहे डेढ़ से ढाई करोड़ के चालान, जागरूकता से भी चालान में नहीं आ रही कमी
विज्ञापन


विराट त्यागी
गुरुग्राम। यातायात पुलिस की तरफ से शुरू किए गए चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान का शहर के वाहन चालकों पर असर नहीं दिख रहा है। हर हफ्ते यातायात पुलिस की तरफ से नियमों की अवहेलना करने पर सख्ती के साथ करोड़ों रुपये के चालान काटे जा रहे हैं। इसमें ऑनलाइन चालान भी शामिल होते हैं।

इन सब के बावजूद चालान की संख्या में कमी नहीं आ रही है। चालान की संख्या में कमी न आने का मतलब है कि अभी भी यातायात के नियमों की अवहेलना लगातार जारी है। यातायात पुलिस की तरफ से शहर के विभिन्न जगहों पर जागरूकता पाठशाला आयोजित की जाती है, जिसमें लोगों को नियमों के बारे में जानकारी दी जाती है। लोगों के साथ ही ऑटो चालकों को भी अलग से नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी करोड़ों के चालान हर हफ्ते कट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

हर हफ्ते यातायात नियमों की अवहेलना करने पर लगा रहा जुर्माना

22 सितंबर से 28 सितंबर - 2.39 करोड़ रुपये का जुर्माना
15 सितंबर से 21 सितंबर - 2.72 करोड़ रुपये का जुर्माना
8 सितंबर से 14 सितंबर- 2.63 करोड़ रुपये का जुर्माना
1 सितंबर से सात सितंबर- 1.97 करोड़ रुपये का जुर्माना

18 अगस्त से 24 अगस्त -2.13 करोड़ रुपये का जुर्माना
11अगस्त से 17 अगस्त -1.75 करोड़ रुपये का जुर्माना
चार अगस्त से 10 अगस्त - 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना
28 जुलाई से तीन अगस्त -1.87 करोड़ रुपये का जुर्माना
-
वर्जन
यातायात नियमों को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। यातायात नियमों की पालना करने वालों को हर महीने सम्मानित भी किया जा रहा है। -सत्यपाल यादव, सहायक पुलिस आयुक्त (हाईवे/ मुख्यालय )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें