संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी खंड के गांव भोड़ाकलां में सैनी समाज के तत्वावधान में भाजपा के गुरुग्राम महानगर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह व अभी हाल ही में पार्टी संगठन द्वारा मनोनीत किए गए विभिन्न भाजपाइयों का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भोड़ाकलां की सैनी चौपाल में आयोजित नागरिक अभिनंदन के दौरान सैनी समाज के लोगों ने जिला अध्यक्ष अजीत सिंह का फूलमालाओं व पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया।
वहीं, पार्टी की ओर से मनोनीत किए जाने पर नगरपरिषद पटौदी जाटौली मंडी के मनोनीत पार्षद जर्मन सैनी, जिला महामंत्री प्रदीप सैनी, कष्ट निवारण समिति के सदस्य हंसराज सैनी, जिला उपाध्यक्ष एवं कष्ट निवारण समिति सदस्य मेहर सिंह गांधी, कष्ट निवारण समिति सदस्य डॉ. सुरेश सैनी, भोड़ाकलां मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, जिला सचिव धर्मेंद्र यादव आदि भाजपाइयों का फूलमाला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ काम करूंगा
इस मौके पर ग्राम सरपंच मनबीर सिंह चौहान ने जिला अध्यक्ष अजीत सिंह के समक्ष गांव की समस्या रखीं, जिन्हें पूरा कराने का आश्वासन जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने दिया। इस मौके पर ग्राम सरपंच मनबीर सिंह चौहान, भाजपा नेता महेश सैनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, पंच संदीप सैनी, अशोक चौहान, सुरेन्द्र यादव, नरेश फौजी, सरपंच अमित, धनेश रुस्तगी सहित काफी संख्या में सैनी समाज एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।