फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रक्षाबंधन पर केसर और पिस्ता घेवर की सबसे ज्यादा मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी के लिए दुकानों पर उमड़ रही है भीड़, बाजाराें में बढ़ी रौनक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। मिठाइयों की दुकानों से लेकर राखी और परिधानों की दुकानों तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार खासतौर पर घेवर, राखियों और गिफ्ट की मांग में बढ़ोतरी हुई है।



मिठाई की दुकानों पर इस बार मलाई, रबड़ी, केसर और पिस्ता घेवर की सबसे ज्यादा मांग है। शहर के प्रमुख मार्केट एनआईटी-1, जवाहर कॉलोनी, ओल्ड मार्केट, बल्लभगढ़ और सेक्टर-15 हुडा मार्केट में ग्राहक खास तौर पर मलाई घेवर को पसंद कर रहे हैं। प्लेन घेवर के भी अपने शौकीन हैं जो पारंपरिक स्वाद को ही प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन



एक हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध
राखियों की बात करें तो बाजार में पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। तुलसी के बीज से बनी राखियां इस बार लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। भाभी राखी का भी एक बड़ा ट्रेंड छाया हुआ है। वहीं, चांदी और अन्य महंगी राखियां भी स्टाइल और क्वालिटी के कारण आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।


दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद
त्योहार को देखते हुए महिलाए जमकर खरीदारी कर रही है। सूट, साड़ियां की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। बाजार में मेहंदी लगवाने वालों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। मेहंदी लगाने वालों ने बताया कि इस बार महिलाएं मेरे प्यारे भाई , वीरा, भाई जैसे नामों की डिजाइन वाली मेहंदी को अधिक पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

वर्जन
तुलसी के बीज से बनी राखियां इस बार लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। भाभी राखी का भी एक बड़ा ट्रेंड छाया हुआ है।- अजय खत्री, दुकानदार

दुकान पर मेहंदी लगवाने आई महिलाएं इस बार सभी डिजाइनों में सबसे ज्यादा मेरे प्यारे भाई , वीरा, भाई जैसे नामों की डिजाइन वाली मेहंदी लगवाना पसंद कर रही हैं। - उमेश कुमार

बॉक्स
बाजारों में घेवर के दाम
घेवर प्रति किलोग्राम- कीमत
मलाई घेवर- 680 से 740
प्लेन घेवर- 720 से 800
रबड़ी घेवर- 680 से 720
प्लेन घेवर- 740 से 760
केसर घेवर- 760 से 800
पिस्ता घेवर- 760 से 800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें