गुरुग्राम। सदर बाजार में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे दुकानदारों और लोगों को खरीदारी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों को कूड़े से होकर गुजरना पड़ रहा है। कारोबारी सौरभ गर्ग ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर बाजार में लोगों ने राखियों की दुकानें लगाई थीं। इसके बाद बाजार कूड़ा घर बन गया है। बाजार की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। हर त्योहार के बाद बाजार की स्थिति ऐसी ही बन जाती है। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं इन कूड़े के ढेर को जल्द से जल्द हटाया जाएगा और बाजार को साफ-सुथरा बनाया जाएगा। संवाद