फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर चार के कॉरिडोर पर अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पहुंचने वाले लोगों को इन दिनों अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर चार के कॉरिडोर पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। इसकी शुरुआत में पार्किंग की ओर लगी लाइटों से हल्की रोशनी आ रही है मगर गेट की ओर पहुंचते-पहुंचते बिल्कुल अंधेरा मिलता है। मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर हजारों की संख्या में महिलाएं रात के समय अपने कार्यस्थल से लौटती हैं। यह अंधेरा किसी भी अपराध की वजह बन सकता है। महिलाओं का कहना है कि वे इससे निकलते वक्त डरी हुई रहती है। महिलाओं ने बताया कि अकसर यहां अंधेरा रहता है। गेट नंबर चार से रेलवे स्टेशन और अन्य इलाकों के लिए बस स्टैंड, सुशांत लोक, सेक्टर 43, मैक्स अस्पताल, सेक्टर 29 आदि जगहों पर जाने वाले यात्री निकलते हैं। लोगों ने मेट्रो प्रशासन से इस कॉरिडोर में पर्याप्त लाइटें लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें