फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली कटौती और डीजी सप्लाई बंद करने पर आरडब्ल्यूए ने एसडीओ से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एमस्टोरिया सोसाइटी में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों ने नाराजगी जताई है। वहीं कुछ फ्लैटों की डीजी सप्लाई बंद किए जाने को लेकर आरडब्ल्यूए ने बिजली विभाग के एसडीओ और बिल्डर को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए की ओर से बताया गया कि शनिवार को सुबह करीब 10:20 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं दोपहर 1:20 बजे से 3:30 बजे तक कुछ आवासीय यूनिटों की डीजी सप्लाई भी बंद कर दी गई, जबकि संबंधित निवासी डीजी शुल्क का भुगतान कर चुके हैं। आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष मोनिका और निवासियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस शिकायत के बाद ही डीजी सप्लाई बहाल की गई। आरडब्ल्यूए ने एसडीओ से बिजली कटौती का कारण और इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें