पटौदी। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू के तत्वाधान में बीडीपीओ कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक आठवें दिन भी धरने पर बैठे रहे। यूनियन के जिला प्रधान सतबीर ने बताया कि हमारी मांग है कि ग्रामीण सफाई कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। 24 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 27 हजार रुपये प्रति माह सैलरी देने का वायदा किया था पर सैलरी बढ़ी नहीं, पुरानी ही मिल रही है।
अन्य मांगों की भी तुरंत प्रभाव से लागू करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के साथ बेरुखी कर रही है तथा इसका समाधान किया जाए क्योंकि गांवों में सफाई व्यवस्था खराब हो रही है। इस मौके पर बलेवा गांव के सरपंच रतन लाल ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आगे आए। जिला सचिव पूनम, उपप्रधान छज्जूराम, ब्लॉक प्रधान फूलकंवर, मनोज, सरला, हीरालाल, अशोक, सुभाष, प्रविन्द्र सहित काफी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। संवाद