फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रन स्टार क्रिकेट क्लब बनी चैंपियन, 16 रन से जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुरुग्राम। दूसरी फिल्बी वूमेन इनविटेशनल टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रन स्टार क्रिकेट क्लब ने बाल भवन क्रिकेट अकादमी को 16 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह टी-20 मुकाबला सेक्टर-99 स्थित एसएल क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेला गया।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रन स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 3 विकेट खोकर 150 रन का स्कोर खड़ा किया। रिया भाटी गुर्जर ने 63 गेंदों में 84 रन बनाए। वहीं रीमा सिसोदिया ने 37 और ज्योति यादव ने 26 रन की पारी खेली। बाल भवन क्रिकेट अकादमी से हर्षिता फाल्सवाल ने 2 और शिवानी जांगिड़ ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाल भवन क्रिकेट अकादमी 7 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। पूर्वा सिवाच ने 43 गेंदों में 68 रन बनाए। नैनिका ने 25 रन का योगदान दिया। रन स्टार क्लब से रितु ने 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा किन्जल चौधरी, ज्योति यादव, पूजा हलदर, नित्या और आरती कौशिक ने भी महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। त्रिवेनी को प्लेयर ऑफ द सीरीज और रिया भाटी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें