गुरुग्राम। सिद्धेश्वर मंदिर स्थित शिवालय में आयोजित भगवान शिव के विशेष रुद्राभिषेक में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सावन माह में प्रतिदिन 3.30 बजे यहां रुद्राभिषेक किया जा रहा है। रुद्राभिषेक मंदिर के कई विद्वान पंडितों द्वारा कराया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मीकांत शास्त्री ने कहा कि रुद्राभिषेक केवल शिवलिंग पर जल या अन्य पवित्र द्रव्यों का अभिषेक मात्र नहीं है, बल्कि यह भगवान रुद्र के प्रति समर्पण, श्रद्धा और आत्मशुद्धि का दिव्य अनुष्ठान है। संवाद