फोटाे-
गुरुग्राम। जिले की रुचिका सिंह ने अमेरिका के अलबामा स्थित बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड टूर्नामेंट में साइकिलिंग की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कुल पांच पदक जीते हैं। सर्किट रेस (50 किमी), टाइम ट्रायल (22 किमी), स्प्रिंट, हिल क्लाइंब (4 किमी) और रोड रेस में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। स्थानीय प्रशासन ने भी उनके इस प्रदर्शन की सराहना की है और उन्हें देश की नई प्रेरणा बताया है। संवाद