संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-91 स्थित पवेलियन क्रिकेट मैदान में आरआरएससीए ने एसआर क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआर क्रिकेट अकादमी ने 36.3 ओवर में 260 रन बनाए। कप्तान वरदान चावला ने 103 रन की पारी खेली। निखिल यादव ने 44 और वीरांग मलिक ने 28 रन का योगदान दिया। आरआरएससीए से आफताब आलम ने 3 विकेट चटकाए, जबकि अमृत को 2 सफलताएं मिली।
जवाब में आरआरएससीए ने 29.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर 263 रन बना लक्ष्य हासिल कर लिया। दुष्यंत ने 68 गेंद में 108 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं अंजन ने 63 गेंद में नाबाद 84 रन बनाए। आर्यन यादव ने भी 56 रन का योगदान दिया।