फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आरएसएस का पथ संचलन, लोगों ने की पुष्प वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के मार्ग में खड़े लोगों ने स्वयंसेवकों पर न केवल पुष्प वर्ष की बल्कि भारत माता और वंदेमातरम के जय घोष से उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

संघ ने अपने शताब्दी वर्ष को विशेष रूप से मनाने के लिए शहर को 37 भागों में बांटा हुआ है। इसमें से 18 स्थानों पर 18 पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शेष स्थानों पर 5 अक्तूबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संघ के सौ वर्ष की यात्रा पर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राम माधव, उत्तरक्षेत्र सम्पर्क प्रमुख श्रीकृष्ण, हरियाणा प्रांत संघ चालक प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति रही। नगर वासियों ने पथ संचलन के मार्गों पर उपस्थित होकर पुष्प वर्षा से स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें