फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला के बैंक खाते से निकाले 95 हजार रुपये, साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के सदरपुर गांव की एक महिला के बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकलने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार, सदरपुर निवासी सतवती ने शिकायत में बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक की अलावलपुर शाखा में खाता है। 16 अक्तूबर को उसके बेटे ने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसमें से 95 हजार रुपये कम मिले। महिला ने बताया कि उसे नहीं पता कि खाते से यह रकम कैसे निकाली गई। इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि महिला ने बुधवार को साइबर क्राइम थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी और रकम वापस दिलाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच पीएसआई प्रदीप को सौंपी गई है। पुलिस अब ठगी के तरीके और रकम के लेनदेन की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें