फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक वोट की शक्ति पर निबंध प्रतियोगिता, पदमा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य अनिल चौहान के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी पावर ऑफ वन वोट-एक वोट की शक्ति विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में पदमा ने प्रथम, तनिशा ने द्वितीय और तनिशा तंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। निर्णायक मंडल में डॉ. संजीव कुमार, शेर सिंह और शुभम कुमार शामिल रहे। राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्रवक्ता राजू ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और मतदाता अधिकारों की जानकारी दी। प्राचार्य अनिल चौहान ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें