फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 2.07 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर इलाके में रहने वाले युवक से प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 2.07 लाख ठग लिए गए। युवक का आरोप है कि ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर संपर्क किया। फिर कहा कि ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब है। इसी के तहत प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम थाना मानेसर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मानेसर इलाके के बास गांव में किराये पर रहने वाले शोएब सैफी ने दी है। वो मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। शोएब आईएमटी मानेसर सेक्टर-6 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शोएब के अनुसार 3 जून को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को एक कंपनी की एचआर टीम का सदस्य बताया और घर बैठे ऑनलाइन पार्ट-टाइम काम करके रोज अच्छे पैसे कमाने का ऑफर दिया।

व्हाट्सएप के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को टेलीग्राम ग्रुप पर अपनी एक महिला साथी के जरिये जुड़वाया। वहां पर एक आईडी के जरिये युवक को कुछ टास्क दिए गए। बाद में एक अन्य मोहित वर्मा नामक आरोपी ने बात की और टेलीग्राम पर ही दूसरे ग्रुप में शिकायतकर्ता को जोड़ दिया। शुरुआत में कम रकम की टास्क पूरे करने के बदले कुछ मुनाफा भी दिया बया। बाद में आरोपियों ने निवेश के नाम पर 7 ट्रांजेक्शन में 207365 रुपये ट्रांसफर करा लिए लेकिन रिफंड नहीं दिया। ठगी का अहसास हुआ तो साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें