फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फिरोजपुर झिरका में विकास कार्यो पर खर्च होंगे 14 करोड़ 58 लाख रुपये

Tue, 25 Feb 2025 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका पार्षदों की बैठक नगर पालिका के चेयरमैन मनीष जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 की आय तथा खर्च का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। वित्त वर्ष 2025-26 में नगर पालिका द्वारा शहर में विभिन्न विकास कार्यों पर अनुमानित 14 करोड़ 58 लाख रुपये खर्च करने की घोषणा की गई।

विज्ञापन


बैठक में अनुमानित आय का भी ब्योरा सदन की बैठक में रखा गया। पालिका ने सभी संसाधनों से अपनी सालाना आय 14 करोड़ 61 लाख 99 हजार 500 रुपये बताया। नपा के सचिव राजेश मेहता ने बताया कि शहर को साफ सुथरा रखने और स्ट्रीट लाइट, नाला सफाई, सडक़ों की मरम्मत व निर्माण कार्यों पर पार्षदों में सहमति बनी है।

चेयरमैन ने मौके पर मौजूद अधिकारी तथा कर्मचारियों के साथ शहर में विकास कार्य को कार्य करने वाले सभी एजेंसियों को समय पर पूरा कार्य करने की हिदायत दी। इस अवसर पर पार्षद रमेश सैनी , पार्षद विनोद जांगड़ा, पार्षद अशोक गुर्जर, पार्षद महेंद्र कौशिक, पार्षद हसन मोहम्मद, पार्षद धर्मपाल, पार्षद, इलियास, पार्षद योगेश सैनी, सुभाष सैनी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें