गुरुग्राम। सुशांत यूनिवर्सिटी के मैदान पर रविवार को अंडर-16 क्रिकेट मैच में रॉयल क्रिकेट अकादमी ने अंसल क्रिकेट अकादमी को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया। 40 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अंसल अकादमी ने 4 विकेट पर 291 रन का बड़ा स्कोर बनाया। अंसल की ओर से अनुभव ने शानदार नाबाद 131 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि सिद्धांत ने नाबाद 42 रन बनाए। गेंदबाजी में संतोष ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल अकादमी की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 27.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 295 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में रिवान और सिद्धांत ने 3-3 विकेट लिए। अंसल अकादमी के अनुभव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद