फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ई-बसों को चलाने के लिए रूट किए जा रहे फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी शहर में कुछ रूटों पर चल रही 35 ई-बसें
विज्ञापन

सेक्टर-10 डिपो में पहुंच चुकी 81 बस, 75 बसों का हो चुका पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जीएमसीबीएल द्वारा ई-बसों को चलाने के लिए रूटों को फाइनल किया जा रहा है। वर्तमान में शहर में कुछ रूटों पर 35 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इन रूटों में बदलाव होने की संभावना है क्याेंकि कई रूटों पर ई-बसों में सवारियां नहीं मिल पा रही हैं और वे खाली ही सड़कों पर दौड़ती दिखाई देती हैं। 27 नवंबर को सेक्टर-48 स्थित डिपो में ई-बसों का शुभारंभ कराने की तैयारी की जा रही है।
गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के सेक्टर-10 डिपो में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 81 ई-बसें पहुंच चुकी हैं। इनमें से 75 ई-बसों का पंजीकरण होने के बाद नंबर प्लेट लगाई जा चुकी हैं। 40 ई-बसें रूट नहीं मिलने के कारण डिपो में खड़ी हैं। 27 नवंबर को ई-बसों का शुभारंभ होने के बाद निर्धारित किए गए रूटों पर ई-बसों का विधिवत संचालन शुरू होगा। इसके बाद गुरुग्राम वासियों को सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिल सकेगी और वे ई-बसों में सफर करके शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

जीएमसीबीएल प्रबंधन ने मई माह में करीब 20 रूट तय किए थे। इनमें मानेसर, पटौदी, फर्रुखनगर, घाटा गांव, भोंडसी जेल, सेक्टर 55/56 मेट्रो स्टेशन, इफको चौक मेट्रो स्टेशन से बादशाहपुर वाया सुभाष चौक, गुरु द्वोणाचार्य मेट्रो स्टेशन से बस स्टैंड, महावीर चौक, महावीर चौक से मारुति कुज के अलावा दिल्ली के द्वारका, करोल बाग तक रूट तय किए थे।
विज्ञापन


ई-बसों के संचालन को लेकर रूटमैप तैयार किया जा रहा है। आगामी तीन-चार दिनों में सभी तय रूटों पर यात्रियों को ई-बसों में सफर करने की सुविधा मिलेगी। - नेहा शर्मा, प्रवक्ता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें