फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की मौत की गुत्थी सुलझाएगी रोहतक सीआईए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यस बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज अहलावत की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए रोहतक अपराध शाखा जल्द ही गुरुग्राम पहुंचेगी। अपराध शाखा गुरुग्राम व दिल्ली से इस मामले में तथ्य जुटाएगी। रोहतक अपराध शाखा के डीएसपी गोरखपाल राणा ने कहा कि अहलावत के परिजनों व मामले में जुड़े अन्य लोगों से बातचीत के बाद आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले मृतक के परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आईजी रोहतक रेंज से मुलाकात की थी। इसके बाद मामले की जांच की जिम्मेदारी रोहतक सीआईए-1 को सौंप दी गई। राणा ने कहा कि मामला उनके अधीन आ गया है। टीम को मौके पर भेजकर तथ्य एकत्र किए जाएंगे। सेक्टर-46 निवासी धीरज अहलावत यस बैंक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। 5 अगस्त को ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर के बाहर सैर कर रहे थे। रात करीब पौने आठ बजे वह अचानक गायब हो गए। अगले दिन परिजनों ने इसकी शिकायत सेक्टर- 50 थाना पुलिस को देकर मामला दर्ज कराया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस अहलावत की तलाश करने की बजाय आश्वासन देती रही। 12 अगस्त को दिल्ली की बवाना नहर से धीरज का शव बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने हत्या की धारा तो जोड़ ली लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
धीरज अहलावत की पत्नी सीमा व रिश्तेदार विजय सिंह गुलिया ने बताया कि उन्होंने इस मामले में सेक्टर-50 थाना पुलिस के समक्ष धीरज अहलावत के व्यवसाय साझेदार पर शक जताया था। उसके खिलाफ कुछ अहम तथ्य भी दिए लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव रोहतक गए। गांव के लोगों के साथ मिलकर उन्होंने आईजी रोहतक रेंज से मुलाकात की और मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। विजय सिंह गुलिया ने बताया कि आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच रोहतक सीआईए को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें