फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खिड़की पर रॉक पाइथन, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ जंगल में छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-23ए में शनिवार सुबह एक घर के मीटर पर रॉक पाइथन दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखते ही परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई और तुरंत सांप पकड़ने वाले को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और बाद में उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।

सेक्टर-23ए की प्रधान नीरू यादव ने बताया कि यह रॉक पाइथन पिछले कई दिन से क्षेत्र में देखा जा रहा था। वह अक्सर सीवर लाइन में घुस जाता था, जिसके कारण उसे पकड़ने में परेशानी आ रही थी। इसकी सूचना कई बार संबंधित अधिकारियों और स्नेक कैचर को दी गई थी। पिछले कुछ दिन से उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। शनिवार सुबह जब वह एक घर की खिड़की के पास काफी देर तक रुका रहा, तब तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रेनेज लाइनों की नियमित सफाई न होने और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से सांप व अन्य जीव-जंतु रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। लोगों ने नगर निगम से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और कचरे का तत्काल निस्तारण कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, घर के लोगों ने सांप को एक बक्से के पास बैठा देखा तो आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सुरक्षा को देखते हुए परिवार के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया। स्नेक कैचर ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर सांप को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें