फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फरीदाबाद के 30 विद्यार्थी मनाली की शैक्षणिक यात्रा पर जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के चयनित छात्र पांच दिवसीय भ्रमण में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। जिले के पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के 30 चयनित विद्यार्थी जल्द ही मनाली की शैक्षणिक यात्रा पर जाएंगे। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को कक्षा के बाहर व्यावहारिक और प्राकृतिक अनुभव प्रदान करना है। यात्रा की संभावित तारीख 31 मई बताई जा रही है। हरियाणा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस पांच दिवसीय भ्रमण में विद्यार्थियों को प्राकृतिक वातावरण, स्थानीय संस्कृति और भौगोलिक विविधताओं से परिचित कराया जाएगा। छात्रों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए तीन अनुभवी शिक्षक भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन


जिले के सभी छह पीएमश्री राजकीय विद्यालयों को योजना में शामिल किया गया है। प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक प्रदर्शन, अनुशासन, सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में भागीदारी, विज्ञान विषयों में रुचि, तार्किक सोच और नवाचार क्षमता को आधार बनाया गया। शैक्षणिक यात्रा संयोजक सुरेश कुमार ने बताया कि यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सभी विद्यार्थियों का चयन पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें