फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर पुजारी से की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिवाजी नगर में कार सवार बदमाशों ने एक पुुजारी को लिफ्ट देने के बहाने लूट लिया। थोड़ी दूर जाकर उसका फोन फेंक दिया और उन्हें धक्का दे दिया। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

भोंडसी निवासी सोमदत्त ने बताया कि शुक्रवार शाम वह दिल्ली जाने के लिए राजीव चौक पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक कार में सवार होकर आए चार युवकों ने उनसे कहा कि कहां जाना है पंडित जी, हम आपको छोड़ देंगे। वह कार में बैठ गए। शिवाजी नगर क्षेत्र में चारों युवकों ने उनसे मारपीट कर जेब से 35 हजार रुपये छीन लिए। हाथ से सोने व चांदी की अंगूठी भी उतार लीं। इसके बाद फोन को छीनकर फेंक दिया और कार से धक्का देकर बाहर गिरा दिया।
वारदात के बाद बदमाश तेजी से कार लेकर भाग गए। पीड़ित सोमदत्त की तहरीर पर पुलिस ने चारों बदमाशों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। राजीव चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की कार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें