फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज को मिली 7 नई वोल्वो बस, रजिस्ट्रेशन के बाद रुट पर भेजा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अनलॉक-3 में हरियाणा रोडवेज को नई बसों की सौगात मिली है। रोडवेज के बेड़े में सात नई वॉल्वो बसें शामिल हो गई हैं। यह बसें सोमवार देर शाम रोडवेज डिपो में पहुंची। इनका रजिस्ट्रेशन कराने समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद रूट पर भेजा जाएगा। इसकी जानकारी यातायात प्रबंधक अभिनव दुआ ने दी है।
विज्ञापन

दरअसल, रोडवेज के बेड़े में पहले से शामिल 20 वॉल्वो बसें अपनी किलोमीटर सीमा पूरा कर चुकी हैं। इन बसों को चंडीगढ़, पंचकूला, जयपुर व देहरादून रूट पर चलाया गया था। मियाद पूरी होने के बाद से यह बसे डिपो में खड़ी थी। इनके स्थान पर नई बसें भेजने की मांग अधिकारियों से की थी। अधिकारियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद इनमें चंडीगढ़ रूट को शुरू करने की प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें